बल्देव कस्बे में लगाई गई सेमी हाईमास्क सोलर लाइटें

 सोलर लाइटों का उद्घाटन करते डीसीएफ चेयरमैन जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व अन्य सपा नेतागण। 

मथुरा। बल्देव कस्बे में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर पंचायत बल्देव द्वारा कस्बा के प्रमुख तिराहों-चैराहों पर सेमी हाईमास्क सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। गुरूवार को पुराना बस स्टैंड पर इन सोलर लाइटों का डीसीएफ चेयमरैन जगदीश नौहवार, सपा जिलाध्यक्ष पं. तुलसीराम शर्मा, बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव विभोर गौतम ने संयुक्त रूप से शिला पट्टिका का अनावरण कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर डीसीएफ चेयरमैन जगदीश नौहवार ने कहा कि सपा सरकार विकास कार्यों को कराने के लिए संकल्पित है। सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा कराए जा रहे जनहित के कार्यों से हर जन को लाभ पहुंच रहा है। बल्देव चेयरमैन रामकृष्ण वर्मा ने कहा कि आगामी पर्वों के मद्देनजर कस्बा में प्रकाश की व्यवस्था करायी जा रही है, जिन क्षेत्रों में अभी लाइटें नहीं लग सकी है शीघ्र ही उन क्षेत्रो को प्रकाशमान किया जाएगा। इस अवसर पर नकुल राजावत, सपा नेता चंदो पहलवान, ईओ रामआसरे कमल, युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन वर्मा, आचार्य विष्णु महाराज, आचार्य रितुराज, संदीप पांडेय, श्याम सुंदर पांडेय, रमेश, मनीष शर्मा, ब्रजेश, हेमंत, कन्हैया, श्रीभगवान पांडेय, सुनील पांडेय, राहुल, दाऊदयाल शर्मा, सभासद इस्लाम भाई, गोकुलेश पांडेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti