बल्लभगढ़ एवं फरीदाबाद में यमुना रक्षक दल ने किया जनजागरण, मिला समर्थन
यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण हेतु तथा 11 मार्च की पदयात्रा के लिये यमुना रक्षक दल निरन्तर संघर्ष कर रहा है। यमुना की अविरलता को ब्रज में पुनः लाने की चाह में आज दिनांक 8 फरवरी को यमुना रक्षक दल द्वारा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान की अध्यक्षता में बल्लभगढ में यमुना रक्षक दल के कार्यालय पर तथा फरीदाबाद के सैक्टर-2 में बैठक की गई। जिसमें 11 मार्च की पदयात्रा के विषय में योजनायें बनाई गई। जिला फरीदाबाद में दूषित पानी के कारण बढ़ रहे कैंसर तथा अन्य बीमारियों को लेकर चिंता व्यक्त की गई, साथ ही बताया गया कि फरीदाबाद में प्रचार-प्रसार के लिये कार्यालय खोला जायेगा। बैठक में यात्रा के स्वागत तैयारी के विषय में चर्चा करते हुये बताया कि आगामी 15 फरवरी को बल्लभगढ में बैठक बुलाई जायेगी जिसमें फरीदाबाद जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। बैठक के उपरान्त ही यमुना रक्षक दल ने पूरे शहर में जन-जागरण अभियान के साथ साथ 11 मार्च को होने वाली पदयात्रा के लिये प्रचार भी किया तथा छात्रों, नौजवानों एवं सभी वर्गों के लोगों से यमुना के इस पदयत्रा में बढ़ चढ़ कर भाग लेने लेने की अपील की गई। जन जागरण के दौरान यमुना रक्षक दल को सभी का समर्थन भी मिला सभी ने पदयात्रा में भाग लेने के लिये संकल्प लिया एव ंनौजवानों ने यमुना जी की जयकारा लगाते हुये कहा कि हम माँ यमुना को मुक्त करा कर ही दम लेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संदीप चाहर, जयपाल शास्त्री, गौरव शर्मा, रविन्द्र फौजदार, बाँकेविहारी, डोरी लाल वर्मा, आदित्य वर्मा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा, नरेन्द्र चैधरी, परशुराम गुर्जर, सुरेश गुर्जर, राजीव, संजय, विकाश, सचिन, सुरेन्द्र सुमित आदि दर्जनों की संख्या में नौजवान एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





