मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत औरंगाबाद में एक छह वर्षीय बालिका बस की चपेट में आ गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार आलिया ;6द्ध पुत्री शाहिद निवासी काशीराम कालोनी आज सुबह अपनी मां के साथ औरंगाबाद आयी थी तभी अचानक वह प्राईवेट बस यूपी 85 एटी 7404 की चपेट में आ गयी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने चालक के खिलाफ दर्ज करायी है।





