बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर विद्या की देवी सरस्वती का किया आव्हान

मथुरा। श्री गिर्राज महाराज काॅलेज में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में छात्र छात्राओं एवं अध्यापक एवं अध्यापिकाओं द्वारा विद्या की देवी सरस्वती की पूजा, अर्चना एवं हवन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ काॅलेज के उपसचिव आदित्य शुक्ला द्वारा माॅ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।  कार्यक्रम की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार हर वर्ष माह शुल्क की पंचमी को मनाया जाता है। जोकि प्रायः जनवरी या फरवरी माह में आती है। जिस प्रकार दिपावली पर धन एवं समद्धि के लिये लक्ष्मीजी की पूजा करते है। नवरात्रि पर शक्ति एवं साहस के लिये माॅ दुर्गा की पूजा करते है उसी प्रकार बसंत पंचमी पर ज्ञान और विद्या के लिये माॅ सरस्वती की पूजा करते है।  इसके तदोपरान्त अध्यापक अध्यापिकाऐं एवं छात्र छात्राओं ने बड़े ही हर्ष एवं उत्साह से पूजा में सक्रियता दिखाते हुए बढ़चड़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को मिष्ठान वितरण किया गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti