बसपाईयों ने डीएम को सौंपा कानून व्यवस्था सुधारने विषयक ज्ञापन

डीमए बी0 चन्द्रकला को ज्ञापन सौंपते पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, विद्यायक राजकुमार रावत, पूर्व विद्यानसभा प्रत्याशी योगेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष दारा सिंह आजाद आदि 

मथुरा। उत्तर प्रदेश में फैली अराजकता, लूट डकैती, बलात्कार, सड़क, बिजली, पानी की समस्याओं केा लेकर बसपा नेताओं के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला सं मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बसपा नेताओं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाये कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सत्तारूढ सपा सरकार के कार्यकाल में साम्प्रदायिक एवं घरेलू हिंसा के मामलों में बेहताशा वृद्धि हुई है। बलात्कार के मामलों की तो जैसे बाड़ सी आ गयी हैै। वहीं समूचे प्रदेश की सड़के जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। बिजली की बेहताशा कटौती को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ हैै। चारों बिजली संकट से जूझ रही प्रदेश की जनता जमकर सपा सरकार को कोस रही है। वहीं सपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ बहुत ही बड़ा विश्वास घात कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिया है। साथ ही रोजगार के अवसरों पर तो जैसे पूरी तरह समाप्त ही कर दिया है। बसपाईयों ने डीमए बी0 चन्द्रकला को दिये ज्ञापन में मांग की हैै कि यदि प्रदेश में से कानून व्यवस्था, अव्यवस्थाओं, विकास कार्यों, बिजली पानी के संकट आदि को नहीं सुधारा गया तो बसपाई व्यापक स्तर पर आन्दोलनकारी रणनीति अपनाने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व कबीना मंत्री कृषि मंत्रालय चै0 लक्ष्मीनारायण सिंह, पूर्व बसपा के विद्यान सभा प्रत्याशी पं0 योगेश द्विवेदी, बसपा से गोवर्धन क्षेत्र के विद्यायक राजकुमार रावत, बसपा जिलाध्यक्ष दारा सिंह आजाद आदि सैक़ड़ों बसपाई मौजूद रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti