बाइक की टक्कर से युवक की उपचार के दौरान मौत

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के ग्राम मुस्तका वाद के पास बाइकों की आमनें सामने की भिड़न्त में वाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बाद के पास बाइक संख्या यूपी 85 डी जी 1998 के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी जिससें बाइक सवार मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायल मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ मुकेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई रमेश पुत्र मोतीलाल निवासी मुस्तकाबाद फरह ने अज्ञात वाइक चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti