बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर

मथुरा। गोवर्धन चैराहे पर आज तेजगति से आती बाइक ने एक महिला में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय शान्ती देवी पत्नी फतेह सिंह निवासी सासनी हाथरस अपने गोवर्धन चैराहा स्थित मायके में आयी हुयी थी। बताते हंै आज सुबह जब महिला गोवर्धन चैराहे पर सड़क पार कर रही थी तभी तेज गति से आती एक बाइक ने उसमें टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी। उसे उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया है। बताते हैं कि घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti