बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यालय मन्दिर में विद्यार्थियों ने की सरस्वती पूजा

गोवर्धन। विद्यालय में परीक्षा घोषित होने के अवसर पर बाबा कढ़ेरा सिंह विद्यालय मन्दिर अक्खा के छात्र छात्राओं ने बुद्धि और वाणी की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धा भाव से की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रा-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाओं तथा प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने सामुहिक पूजा कर हवन किया।  विद्यालय के चेयरमेन सुरेश सिंह व प्रबन्ध निदेशक हरीचन्द सिंह ने बच्चों को माॅं सरस्वती की महत्ता बताते हुए कहा कि माॅं सरस्वती राक्षसी और निरंकुश प्रवृत्तियों का दमन कर विनय प्रदान करती हैं। प्राचार्य के0एल0 गोस्वामी ने माॅं सरस्वती को पवित्रता और उज्ज्वलता का प्रतीक बताया तथा इन गुणों को ग्रहण करने पर बल दिया। शिक्षा निदेशक एस0बी0 सिंह ने छात्र छात्राओं को ज्ञान के साथ विनय का महत्व समझाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर खुशी से झूम उठे। इस अवसर पर प्रशासक सगुन सिंह, सुग्रीव सिंह तथा सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। शिक्षक आशीष चतुर्वेदी के आचार्यत्व में पूजा सम्पन्न हुई।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti