बाल दिवस पर याद किये चाचा नेहरू

 स्कूली छात्र स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर रैली निकालते हुए

मथुरा। आज 14 नवम्बर बाल दिवस एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू का 125वां जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में समूचे जनपद के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई विद्यालयों में चाचा नेहरू के जन्मोत्सव व उनके बच्चों के प्रेम को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालयों में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। बच्चों द्वारा नेहरूजी के चित्र पर गुलाब के फूलों की माला पहनाकर किया गया। इस मौके पर बाल कलाकारों ने कहा कि ‘फूल खिलेगा बागों में जब तक गुलाब का प्यारा, तब-तब जिंदा है धरती पर चाचा नाम तुम्हारा’ गीत गाया। चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज मथुरा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस प्रधानाचार्य अतुल कुमार जैन ने उनके चित्र पट पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, कृष्ण मुरारी, धर्मवीर सिंह व वीरेन्द्र सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। प्रसाद पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डा. माया दीक्षित ने बच्चों को चाचा नेहरू के संस्मरण सुनाकर बालदिवस की शुरूआत की। इस मौके पर बच्चों ने चाचा नेहरू के सम्मान में गीत एवं कविता सुनाकर उन्हें याद किया। गायन प्रतियोगिता में दिनेश व मोहिनी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रहे। जबकि भाषण में दिव्या सिंह ने बाजी मारी। जबकि डांस प्रतियोगिता में श्रीरमा व तान्या ने क्रमशः प्रथम एवं द्वितीया स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन के रचना अग्रवाल एवं अजय अग्रवाल व अध्यापक अध्यापिकाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

इस्लामियां इंटर कालेज में शिक्षक साजिद इकबाल ने पंडित नेहरू के बारे में छात्रों को जानकारी दी। वहीं फादर बीके मैमोरियल पब्लिक स्कूल में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपने पुष्प अर्पित किए। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti