बालदिवस पर जेसीआई ग्रेटर के सदस्य सृजन संस्था धौली प्याऊ पर अनाथ व असहाय बच्चों को आकर्षक गिफ्ट प्रदान करते हुए
मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर के सदस्यों ने बालदिवस का आयोजन अनाथ बच्चों के लिए संचालित संस्था सृजन धौली प्याऊ पर किया। इस मौके पर असहाय व अनाथ बच्चों को भोजन कराने के साथ ही उन्हें आकर्षक गिफ्ट भी प्रदान किए। जिससे बच्चे फूले नहीं समां रहे थे।
जेसीआई का बालदिवस कार्यक्रम नितिन अग्रवाल ब्रजवासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें अनाथ व असहाय बच्चों को भोजन कराने के साथ बिस्कुट, नमकीन, चिप्स, फ्रूटी, चाॅकलेट तथा स्कूल बैग एवं जूते सहित अन्य रोजमर्रा की चीजें प्रदान की। कार्यक्रम में रेट्सविंग चेयरपर्सन गुंजन अग्रवाल, पूर्व चेयरपर्सन रिचा गर्ग, सचिव पूजा अग्रवाल, पूर्व सचिव दीपिका गर्ग, लवली मित्तल, जेसी अंशुल गर्ग, राजेन्द्र कुमार हाथी वाले, पंकज मित्तल, पवन अग्रवाल, गौरव गर्ग, मनीष अग्रवाल कंठी माला का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन शशि भानु गर्ग ने तथा धन्यवाद ज्ञापन करन मित्तल, द्वारा किया गया।





