एक आरोपी पुलिस ने दबोचा
मथुरा। थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली में दो नामजद युवकों ने एक 13 वर्षीय बालिका से गैंग रेप कर डाला। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके दोस्त की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव महरौली निवासी श्याम की 13 वर्षीय पुत्री निशा (दोनों नाम काल्पनिक) चार दिन पूर्व खेत पर परिजनों को खाना देने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही लाला पुत्र भगवत ने अपने दोस्त साहुन के साथ मिलकर बालिका को जंगल में दबोच लिया और उसके साथ दोनों ने मिलकर दुराचार कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने थाना गोवर्धन में इसकी लिखित तहरीर दी। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को दबोच लिया और दूसरे की तलाश में जुटी है।





