बाॅलीवाल चैम्पियन शिप में रतनलाल फूलकटोरी की टीम विजयी

मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के मैदान में स्व. गौरीलाल गोयल स्मृति जिला बाॅलीवाल चैम्पियनशिप (अण्डर 19) का समापन मुख्य अतिथि संजय चैहान, महासचिव भारतीय आरटीएफ महासंघ डा. डीपी शर्मा, सचिव जिला बाॅलीवाली संघ वीरेन्द्र गोयल, चेयरमैन रमनलाल शोरावाला पब्लिक ने स्व. गोयल के चित्र में पुष्पार्चन कर किया। तीन दिन से चल रही चैम्पियनशिप के फाइनल में बालिका वर्ग से रतनलाल फूलकटोरी देवी सीनियर सैकेण्ड्री की टीम ने रमन लाल शोरावाला गलर्स की टीम को 13 के स्थान पर 25 के स्केार पर पराजित कर विजय हासिल की। बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक तथा रमनलाल शोरावाला पब्लिक के बीच शानदार मुकाबला रहा। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम ने शोरा वाला पब्लिक स्कूल की टीम को 23 के मुकाबले 25 के स्कोर से पराजित कर विजय हासिल की। 

इस मौके पर अभिषेक गोयल, संजय धनगर, जेपी कुशवाह, पूजा गोयल, केके सारस्वत, बीवी भाटिया स्वेता मिश्रा लक्ष्मी चैधरी, गौरव शर्मा आदि मौजूद थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti