मथुरा। जेसीआई मथुरा ग्रेटर द्वारा जेसी सप्ताह के पांचवे दिन पर बुट टेलेन्ट कार्यक्रम ब्रजवासी लेंसन में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि चेयरमैन मथुरा और विधयक प्रदीप माथुर थे। कार्यक्रम में बिंदास डांस अकेडमी, कल्याणी डांस अकेडमी एवं इस्टेअप डांस अकेडमी के छात्रों ने भाग लिया जिसमें विदांत डांस अकेडमी को प्रथम और कल्याण को द्वितीय और इस्टेअप को तृतीया स्थान प्राप्त किया। सभी ने अच्छी प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रदीप माथुर को डोली अग्रवाल द्वारा और मनीषा गुप्ता को जेसी नरेंद्र गुप्ता द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम संयोजक सुनीता प्रमोद अग्रवाल, नीता विपिन अग्रवाल, राध्किा दीपक सिंघल, नीतू शैलेश बंसल थे। कार्यक्रम का संचालन जेसी राजेंद्र अग्रवाल हाथीवाला द्वारा किया गया और ध्न्यवाद सचिव जेसी पंकज खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीष गर्ग, रवि अग्रवाल सरार्पफ, विजय शोरावाला, प्रदीप खंडेलवाल, दीपा गर्ग, मंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थे।





