बिकने को जा रहा 125 क्विंटल गरीबों का चावल पकड़ा

मथुरा। गरीबों को बंटने वाला राशन का चावल ब्लैक में बेचने जाने से पूर्व ही छापा मारकर पकड़ लिया गया। पुलिस और पूर्ति विभाग के लोगों ने दो ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक ट्राॅली रोक लिया जिसमें लाखों रूपये मूल्य का चावल था। इस कार्यवाही से गरीबों का राशन का चावल बच गया। पुलिस थाने में दोनों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को ले आयी है। अब राशन डीलर चावल छुड़वाने की जुगत में लग गया है। मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली की महरौली में सरकारी राशन का चावल कहीं बाहर ब्लैक में बेचने हेतु ले जाया जा रहा है। सरकारी कटटों से बदलकर उसे दूसरे बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस और पूर्ति विभाग के लोगों ने छापा मारा तो एक ट्रैक्टर चालक तो भाग निकला लेकिन दूसरा ट्रैक्टर-ट्राॅली और एक ट्राॅला पुलिस के हाथ लग गया जिसे गोवर्धन थाने लाया गया है। बताते हैं कि लगभग 125 कुण्टल चावल बताया जा रहा है। पुलिस और पूर्ति विभाग कार्यवाही में लगी हुयी है। इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने को बताया कि महरौली के मडौरा रोड से 125 क्विंटल चावल पकड़ा गया है जो कई राशन विक्रेताओं द्वारा इकटठा करके बेचने हेतु लेे जाया जा रहा था। वहीं लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में गरीबों के चावल की यह खेप पकड़ी गयी है। मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी भी पंहुच गये हैं और कार्यवाही में जुटे हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti