
नये किरदार, नये ट्विस्ट, अधिक ड्रामा और हास्य से भरपूर एक घंटे की विषेष सिरीज का प्रसारण 31 जनवरी से प्रत्येक शनिवार रात 9 बजे किया जायेगा
बिग मैजिक अब 1 फरवरी से टाटा स्काई पर चैनल नंबर 138 पर उपलब्ध होगा
मुंबई, जनवरी: बिग मैजिक, जोकि रिलायंस ब्राॅडकास्ट नेटवर्क का एक अग्रणी हिन्दी सामान्य मनोरंजन चैनल है और जिसने खुद को एक प्रमुख हास्य गंतव्य के रूप में स्थापित किया है, द्वारा इसके लोकप्रिय ऐतिहासिक काॅमेडी शो हर मुष्किल का हल अकबर बीरबल के शानदार विस्तार की पेषकष की जा रही है। नई सिरीज का शीर्षक है- चतुर और चालाक, बीरबल और विराट। इसमें दिलचस्प कहानी और नये किरदारों के माध्यम से चतुराई और काॅमेडी के शानदार संयोजन की पेषकष की जायेगी। इसका प्रसारण 31 जनवरी से रात 9 बजे शुरू होने जा रहा है। एक घंटे की इस विषेष पेषकष में विराट का किरदार लोकप्रिय टीवी अभिनेता रोहित खुराना निभायेंगे। इस धारावाहिक में किकु शारदा, विषाल कोटियान, डेलनाज ईरानी, किष्वर मर्चेंट और ठाकुर अनूप सिंह जैसे प्रतिभाषाली कलाकार पहले से ही अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हैं।
इस विषेष कार्यक्रम की पेषकष बिग मैजिक के अपने दर्षकों के लिये असली, नये और विषिष्ट कंटेंट प्रदान करने के निरंतर प्रयासों को ध्यान में रखकर की गई है। इसके अंतर्गत, चैनल की प्रोग्रामिंग में मौजूदा शोज के सीजनल फाॅर्मेंट को लाॅन्च करते हुये नये शो की पेषकष की जायेगी और साथ ही वीकडे स्पेषल एपिसोड भी प्रसारित किये जायेंगे। बिग मैजिक का उद्देष्य समूचे परिवार को एक शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करना है।
चतुर और चालाक, बीरबल और विराट: शनिवार को प्रसारित होने वाली इस नई सिरीज में कुछ बेहद दिलचस्प रहस्यों को बीरबल और उसके सहयोगी विराट द्वारा सुलझाया जायेगा, जोकि शो में एक नया किरदार है। विराट एक शरारती युवक है और बहुत चालाक है। उसका ताल्लुक प्रभावशाली परिवारों से है, लेकिन वह बहुत अधिक तेज दिमाग का है। उसकी याद्दाश्त तेज है और वह अनुसंधान में विश्वास रखता है। आपराधिक मनोविज्ञान का उसे गहरा ज्ञान है और उसकी हर चीज पर बारीक नजर है। विराट की एंट्री बीरबल में चुनौती सुनिश्चित करेगी। शो में पसंदीदा किरदार बीरबल के अन्य पहलुओं को भी दिखाया जायेगा और बीरबल तथा विराट के बीच अनूठी साझेदारी प्रदर्शित की जायेगी। बीरबल को विराट के सामथ्र्य और दुर्लभ प्रतिभा की जानकारी है और वह राज्य के हित में उससे दोस्ती करना चाहता है। विराट, बीरबल को पसंद करता है, क्योंकि वह उसूल पसंद शख्स है।
बीरबल और उर्वशी के बीच जोरदार रोमांस: हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल के नियमित वीकडे शो में दर्शकों को बीरबल और उर्वशी के बीच ‘उद्देश्य के साथ रोमांस‘ की राॅयल काॅमेडी का आनंद उठाने का मौका मिलेगा। लोकप्रिय जोड़ी समाज के प्रमुख मुद्दे उठायेगी और इस प्रकार निरंतर हास्य से भरपूर एक संदेश देगी। दर्शकों के फीडबैक के आधार पर इन दोनों के बीच रोमांस और बढ़ जायेगा।
उदितांशु मेहता, क्रिएटिव डायरेक्टर- बिग मैजिक ने लाॅन्च पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा, ‘‘चतुर और चालाक, बीरबल और विराट, सभी उम्र वर्ग के दर्शकों के बीच लोकप्रिय अकबर बीरबल का एक स्वभाविक विस्तार है। हम अपने दर्शकों के लिये उपलब्ध अधिक समय के कारण इसे वीकेंड सिरीज के रूप में लाॅन्च कर रहे हैं। बिग मैजिक द्वारा वास्तविक और अनूठी प्रोग्रामिंग की पेशकश की जाती है और इसकी बदौलत यह चैनल एक पसंदीदा काॅमेडी गंतव्य बनकर उभरा है। मौजूदा दौर के दर्शक पसंद को लेकर काफी सतर्क हो गये हैं, हमारे लिये ऐसे दिलचस्प और असली कार्यक्रमों की पेशकश करना मुश्किल हो गया है, जो ज्ञान द्वारा समर्थित हों।‘‘
प्रोडक्शन के मोर्चे पर सागर पिक्चर्स द्वारा विशेषज्ञता की पेशकश की जा रही है। सागर पिक्चर्स के मोती सागर ने कहा, ‘‘बिग मैजिक पर अकबर बीरबल शो के साथ जुड़कर हमें गर्व महसूस हो रहा है। पौराणिक और ऐतिहासिक फिक्शन पर हमने हमेशा ही ध्यान दिया है, लेकिन इस शो के साथ हमने अपने अनुभव पर हास्य की एक परत चढ़ाई है। रचानात्मक रूप से हमने टेलीविजन पर मुगल काल की भव्यता को दर्शाने के लिये हर छोटी-से-छोटी बात पर ध्यान दिया है। इसका परिणाम अब तक बेहद संतोषजनक रहा है। हम अन्य सफल विस्तार का निर्माण करने के लिये तत्पर हैं और हमें पूरा भरोसा है कि दर्शक बीरबल और विराट को पसंद करेंगे।‘‘
इस शो के रचियता एवं स्क्रिप्ट शाॅप ‘बिग आइडियाज‘ के प्रमुख पारितोष पेंटर, ने कहा, ‘‘यह एक अनूठा किरदार है, जोकि एक बालक पर आधारित है। इस बच्चे को बीरबल ने अपनाया है, क्योंकि वो रक्षित है और उसमें सुधार किया गया है। हमारे दर्शक बेहद चतुर बीरबल के अन्य रूपों को देखना चाहते थे और इसलिये बीरबल के सहयोगी के रूप में विराट के नये किरदार की पेशकश की गई है। यह इन दो बेहद चालाक दिमागों का मिलन है, जिनका ताल्लुक मुगल काल से है। इसके माध्यम से दर्शकों के लिये शनिवार की रात को काॅमेडी, सस्पेंस और रहस्य से भरपूर एक घंटे के मनोरंजक एपिसोड की पेशकश की जायेगी, जिसका आनंद पूरा परिवार साथ में बैठकर उठा सकता है।‘‘
बिग मैजिक प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाताओं जैसे कि टाटा स्काई, एयरटेल, वीडियोकाॅन, डीडी फ्री डिश, डिश टीवी, रिलायंस डिजिटल टीवी के साथ ही हैथवे, इनकेबल, डिजिकेबल, डीईएन, 7 स्टार, एबीएस, सिटीकेबल, स्टार ब्राॅडबैंड और जीटीपीएल पर भी उपलब्ध है।





