बिचपुरी पुलिस ने एक आरोपी सहित पकड़ा अवैध शराब से भरा ट्रक

मथुरा। थाना क्षेत्र राया के अन्तर्गत बिचपुरी पुलिस चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने आज सुबह बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुखबिर की सुचना पर हरियाणा ब्रान्ड की अवैध व्हिस्की शराब से भरा हुआ ट्रक दबोचा है। पुलिस ने इस ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक आरोपी को भी दबोचा है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार आज रात को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रात से ही थाना क्षेत्र की बिचपुरी पुलिस चैकी प्रभारी विजय बहादुर सिंह अवैध शराब की गाड़ी पर दबिश देने के प्रयासों में जुट गये। रात्रि भर के बाद सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने इस गाडी को चैकी के पास ही दबोच लिया। पुलिस को इस गा़ड़ी मंे से 256 पेटी विस्की वेस्टओ और 84 पेटी नम्बर वन हरियाणा ब्राण्ड की अवैध व्हिस्की शराब बरामद हुई है। साथ ही पुलिस ने गाड़ी संख्या यूपी 16 एएन 8766 के साथ मौसिम पुत्र फारूक खान निवासी बल्लभगढ़ हरियाण को भी मौके पर ही दबोच कर पकड़ लिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti