
ठा0 हरिदेव जी महाराज की डोला यात्रा का स्वागत सत्कार करते पवन शर्मा
गोवर्धन। श्री गोवर्धन पीठ प्रवर्तक ठाकुर हरिदेव जी महाराज का प्राकट्य एवं डोला महोत्सव आज सेवायत गोस्वामी समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। चैत्रवदी द्वितीया को गिरिराज तलहटी के बिछुआ कुण्ड से हुए ठाकुर हरिदेव जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर गोस्वामी समाज के सेवायत भक्त वृन्दों ने बड़े ही धूमधाम से हरिदेव जी का डोला निकाला गया। इस मौके पर ठाकुर हरिदेव जी महाराज का डोला उनके गोवर्धन स्थित मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ हुआ और घण्टा घडि़यालों की गूंज के बीच नगर भ्रमण करता हुआ जतीुपरा स्थित उनके प्राकटय स्थल बिछुआ कुण्ड पहुंचा। यहां बिछुआ कुण्ड के महन्त माधव दास जी के सम्मुख उनके वंशज दाऊ दयाल शर्मा ने ठाकुर जी के श्री विग्रह की भव्य दिव्य पूजा अर्चना की और प्रसाद वितरित कर पुनः ठाकुर जी का डोला हरिदेव जी मन्दिर गोवर्धन पहुंच गया। ठाकुर जी का डोला इस मौके पर कस्बे के दसविसा, बड़ा बाजार, डीग अडडा जतीपुरा रोड होते हुए गुजरा। जहां रास्ते में भक्त वृन्दों ने डोला का जोरदार स्वागत सत्कार किया। परिक्रमा मार्ग स्थित ठाकुरान हवेली पर पवन शर्मा के निवास पर डोला में विराजे ठाकुर जी और गोस्वामी समाज का पुष्पवर्षा व पूजन अर्चन कर जोरदार स्वागत सत्कार किया एवं ठाकुर जी की आरती उतारी गयी। इस मौके पर विनोद गोस्वामी, पुरूषोत्तम गोस्वामी, केशवाचार्य गोस्वामी, महेश चन्द्र पंसारी, चन्द्रमोहन गोस्वामी, श्रीकान्त शर्मा, रामभरोसी भारद्वाज, सन्तोष अन्जाना, संजय गोस्वामी, जगदीश शास्त्री, आनन्द शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS