मथुरा। उप्र बिजली कर्मचारी संघ एटक द्वारा मथुरा कैंट प्रबंध निदेशक की
अभिववेक पूर्ण हिटलर शाही हठधर्मिता पूर्ण नीति के विरोध में किये जाने
वाले आन्दोलन के प्रथम चरण में प्रदेश स्तर पर 22 जिलों में एक दिवसीय
धरना प्रदर्शन किया गया। जनपद में आन्दोलनकारियों को सम्बोन्धित करते हुए
क्षेत्रीय अध्यक्ष का. मौ.यूनिश ने कहा समय-समय पर माॅग पत्र व स्मरण
पत्र दिये जाने के बद भी कर्मचारियों की समस्याओं का प्रबंधक निदेशक आगरा
द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा हैं। इससे अधिकारी की हिटलरशाही नीति का
पता चलता है। अधिकारी कर्मचारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता तक को तैयार
नहीं है उन्होंने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही माॅगों पर संज्ञान नहीं लिया
गया तो होने वाले आंदोलन के सभी नुकसान की जिम्मेदारी प्रबन्ध निदेशक की
होगी। धरने में भगवती प्रसाद सैनी, का. डोरीलाल, अशोक कुमार, चन्द्रभान,
मनबहादुर, विजेन्द्र कुमार, रूपसिंह सैनी, हीरालाल, राकेश कुमार, श्रीमती
अनार देवी, रेखा, पुष्पा ओमवती आदि थे। संचालन प्रान्तीय उपमहामंत्री
शैलेन्द्र कुमार ने किया।





