बिना मान्यता के काॅलेज संचालक कर रहे छात्रो से धोखा धडी

मांगा गणित दे दी वायलाॅजी: थाने मे दी तहरीर

मथुरा। छाता क्षेत्र स्थित नन्दगांव रोड पर एक काॅलेज संचालक पर छात्रो ने बिना मान्यता के छात्रो के प्रवेश कर लेना बाद में मनमानी सब्जेक्ट देना और पैसे मागने पर अभद्र व्यवाहर किये जाने की शिकायत पुलिस व प्रशासन के उच्च अधिकारियो से छात्रो ने की है। 

मिली जानकारी के अनुसार नन्दगांव रोड पर एसएस स्कूल है। गंाव धमसींगा निवासी सत्यदेव पुत्र मदन का आरोप है। कि काॅलेज के प्रबंधक ने प्रवेश करते समय मान्यता प्राप्त होना बताया था जबकि बाद में जानकारी हुयी तो मान्ता प्राप्त नही है। एवं उसके पुत्र ने गणित विषय लिया था किन्तु उसे वायलाॅजी कर दिया था मजबूरन पुत्र को बायलाॅजी का पेपर देना पडा एवं प्रक्टीकल के वहाने 1500 लिये गये। तथा प्रक्टीकल पे नम्वर चढवाने के लिये 5000 रूपये की मांग की जा रही है। पीडित ने प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग जिलाधिकारी, एसडीएम, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियो से की है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti