मुंबई। अभी हाल में रायपुर के बिलासपुर में हुए "बिलासा फिल्म फेस्टिवल- २०१५" में आयी फिल्मों का संछिप्त रूप करके एक प्रीमियर शो मुंबई के फर्स्ट लुक प्रीव्यू थिएटर, अंधेरी(वेस्ट) में रक्खा गया था। जिसमे फेस्टिवेल में आयी फिल्मों से जुड़े लोगों को और कुछ अन्य लोगों को "बिलासा फिल्म फेस्टिवल" के संचालक कविन्द्र निषाद द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें फिल्म धोखा, आई कैन, सॉल्ट एंड पीपर, खान गली इत्यादि फिल्मों का एडिटेड रूप दिखाया गया। फेस्टिवेल के संचालक कविन्द्र निषाद ने कहते है,"इस फेस्टिवेल के जरिये हम लोग विलासा देवी को श्रद्धांजलि देते है, जिनके नाम पर विलासपुर का नाम पड़ा है। इतिहास में उनका काफी योगदान है। तथा इसके जरिये हम अच्छी फिल्मों को बढ़ावा देते है। जिससे लोग समाज का जागृत करने वाली और उद्देश्यपूर्ण फिल्में बनाये।"
इस कार्यक्रम में किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' के निर्माता और निर्देशन निक्की बत्रा ,मज़हर खान के सुपुत्र पदमश्री आचार्य अफसर खान, मायकी राणी कौर, निशा तौफीक, रीमा लागू, सनम, चेतन चुडासामा, हिन्द सागर के दिलीप पटेल, हरिश्वचंद्र राय, चतुर्भुजा पाण्डेय, सुरजीत सिंह, जे.नीलम, नीलेश पल इत्यादि को सम्मानित किया गया। और कार्यक्रम को अपने हुनर से चारचाँद लगाया एंकर नील पाण्डेय और अजय शर्मा ने। सभी ने किन्नरों पर बनी फिल्म,'खान गली' का काफी सराहा।





