मथुरा। धार्मिक नगरी वृन्दावन में आये दिन देशी-विदेशी धर्मालु लोगों का आगमन बना रहता है लेकिन धर्मनगरी में बांकेबिहारी मंदिर के सेवक एवं सुरक्षा गार्डों द्वारा आये दिन पर्यटक धर्मालु लोगों के साथ व्यवहार तो बुरा किया जाता है वहीं मारपीट भी कर दी जाती है। आज ऐसा ही एक वाकया बिहारीजी मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने कर दिया। सुरक्षा गार्डों ने गुड़गांव से दर्शन करने आयी महिला मनीषा के साथ बाहर निकालने को लेकर मारपीट कर डाली। महिला के साथ गार्डों द्वारा की गयी मारपीट से श्रद्धालुओं में रोष है। महिला ने वृन्दावन कोतवाली में सुरक्षा गार्डों द्वारा की गयी मारपीट को लेकर तहरीर भी दी है।





