बी.एस.ए. इंजीनियरिग कालेज के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएन्टेशन प्रोग्राम

मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के डा0 सीबी रमन सभागार में कालेज के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएन्टेशन प्रोगाम आहूत किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारम्भ माॅ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं बावू शिवनाथ जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया गया।  कार्यक्रम को सम्बोध्ति करते हुए कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने सभी नव -प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। निदेशक डा0 गोयल ने कालेज में अनुशासन, प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं, विशाल पुस्तकालय जैसे उपलब्ध संसाधनों एवं कालेज में आयोजित होने वाले सास्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगितओं सैमीनारों एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों व कार्यक्रमों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी नव-प्रवेशित छात्रों को दी। डा0 गोयल ने कालेज का शैक्षणिक वातावरण पूर्णरूप से अनुशासित होने तथा रैगिंग विहीन परिसर बनाने के लिए एनटी रैगिंग कमैटी, प्रोक्टोरियल बोर्ड एवं अन्य निगरानी तंत्र होने की जानकारी प्रदान की । सभी नव प्रवेशित छात्रों से अनुशासित रहकर कडी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्ति के प्रति प्रतिबद्वता पर प्रकाश डाला। कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने नव-प्रवेशित छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की ।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti