
मथुरा। बी.एस.ए. कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नौलाॅजी मथुरा के विभिन्न ब्राचों के फाइनल ईयर के सैकड़ों छात्रों ने कैम्पस प्लेसमैन्ट के माध्यम से नौकरी प्राप्त कर परिवार व कालेज का नाम रोशन किया है । प्लेसमैन्ट विभाग द्वारा छात्रों को अध्ययन के दौरान ही राष्ट्रीय एवं अन्र्तराष्ट्रीय संस्थानों व कम्पनियों में रोजगार दिलाने हेतु कैम्पस प्लेसमैन्ट का आयोजन समय-समय पर कराया गया जिसमें प्रमुख रूप से एचसीएल काॅमनेट, सीएमसी लि0, जैनपैक्ट लि0, क्लीयरपाथ टैक्नौलाॅजी, ट्रिगनोदेव सौफ्रटवेयर, आईमिडीटा सौल्यूशन, एटीवी इण्डिया लि0, रैक्सलैड लाइटिंग, आॅरपाइन टैक्नौलाॅजी, ईजी पाॅलिसी सहित 45 से अधिक कम्पनियो में प्लेसमैन्ट के माध्यम से संस्था के छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर रोजगार प्राप्त हुआ है । कालेज के चेयरमैन माधवशरण अग्रवाल एवं वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु कालेज द्वारा प्रयास किये जा रहे है जिसमें कालेज परिसर में राष्ट्रीय व अन्र्तराष्ट्रीय कार्यशालाओं का आयोजन विषय विशेषज्ञों एवं कारपोरेट जगत की हस्तियों के व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण एवं पर्सनलिटी डवलपमैन्ट प्रोग्राम सतत् रूप से आयोजित किये जा रहे हैं । छात्रों को कारपोरेट जगत की आवश्यकता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है जिससे उन्हें डिग्री ही नहीं प्रतिष्ठत संस्थानों एवं कम्पनियों मंे आकर्षक पैकेज पर रोजगार मिल सकें। कालेज के निदेशक डा0 सुधीर कुमार गोयल ने कहा कि कालेज का टैªनिंग एण्ड प्लेसमैन्ट विभाग छात्रों को अध्ययन के दौरान ही रोजगार दिलाने के लिए सतत् रूप से प्रयासरत है ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS