बीएसए इंजीनियरिंग काॅलेज के दो पूर्व छात्र बैंक प्रोबेश्नरी आॅफीसर बने

मथुरा। बीएसए काॅलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलाॅजी के कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग पुरातन छात्र राहुल कश्यप पुत्र अमर चन्द का सिंडीकेट बैंक एवं आई0टी0 के मनीश कुमार पुत्र लाल चन्द का पंजाब नेशनल बैंक में प्रोबेश्नरी आॅफीसर के पद पर चयन हुआ है। पुरातन छात्रों के चयन पर छात्रों को संस्था के चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं संस्था निदेशक डाॅ0 सुधीर कुमार गोयल ने बधाई देते हुए कहा कि ज्ञान एवं कौशल में वृद्धि कर जीवन में किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। चयनित पुरातन छात्रों ने कहा कि बैंकिंग का क्षेत्र खास व्यक्तित्व गुणों की मांग करता है जिसमें पेशेवर अंदाज, इण्डस्ट्रीज की बुनियादी जानकारी, बेहतर कम्यूनिकेशन स्किल, लीडरशिप क्वालिटी, टीम मैम्बरों को मोटीवेट करने की क्षमता, कस्टूमर को उसकी संतुष्टि तक समझाने बताने की क्षमता, कम्प्यूटर और उससे जुड़ी जानकारी और मिलनसार एवं हंसमुख व्यक्तित्व आवश्यक है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti