बीएसए इन्जीनियरिंग काॅलेज के छात्र ने की घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

सुसाइट नोट पर लगाया कालेज प्रबन्धन पर प्रताडि़त करने का आरोप

आक्रोशित छात्रों ने काटा कालेज में जमकर हंगामा की तोड़फोड़, 

कालेज में पीएसी तैनात

मथुरा। शहर के प्रसिद्ध इन्जीनियरिंग कालेज में पढाई कर रहें छात्र ने प्रबन्धतंत्र द्वारा आये दिन प्रताडि़त किये जाने से से क्षुब्ध होकर अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इसकी जानकारी साथी छात्रों को हुई तो छात्रों ने रात्रि में ही कालेज में घुसकर जमकर हंगामा काटा व तोड़ फोड़ की। लेकिन कालेज की सूचना पर मौके पर आई पुलिस ने छात्रों को खदेड़ कर भगा दिया। लेकिन प्रातः एक फिर आक्रोसित छात्रों ने कालेज में जमकर उत्पात मचाया। छात्रों ने कालेज में लगें सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर को तोड़ दिया तथा कालेज के कमरों में घुसकर जमकर तोड़ फोड़ की। जिस पर जनपद पुलिस के आला अधिकारी मय पुलिस वल व पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गये और हंगामा कर रहें छात्रों को खदेड़ कर भगा दियां तथा एहतियात के तौर पर काॅलेेज मे पुलिस बल व पीएसी तैनात कर दिया गया हैं। 

घटनाक्रम के अनुसार बीएसए इन्जीनियरिंग कालेज के छात्र उत्कल यादव निवासी आर्मी गार्डन कृष्णा नगर मथुरां ने विगत सांय करीब चार बजें घर पहुूंच कर घर के कमरे का दरवाजा बन्द कर पखें के लगें हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरें का दरवाजा खुलवाकर कर घटना स्थल का निरीक्षण कर मौके से छात्र का हस्त लिखित एक सुसाइट नोट मिला जिसमें छात्र ने कालेज प्रबन्धन द्वारा आये दिन प्रताडि़त किये जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या करना बताया। पुलिस ने शव को नीचें उतरवाकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। लेकिन जैसे ही इसकी जानकारी छात्रों को हुई की कालेज प्रबन्धन से परेशान होकर छात्र उत्कल ने आत्महत्या की हैं तो छात्रों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र एकत्रित होकर कालेज में पहुंच गये और कालेज प्रबन्धन के विरूद्ध नारेवाजी करते हुए कालेज में जमकर तोड़ फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंची क्षेत्र पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर छात्रों को खदेड़ दिया। लेकिन प्रातः काल जैसे ही कालेज लगनें का समय हुआ तो छात्रा बड़ी संख्या में एकत्रित हो गये और छात्रों ने एक राय होकर विद्यालय प्रबन्धन के विरूद्व नारेवाजी करते हुए कालेज में जमकर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। छात्रों ने विद्यालय में लगें कम्पयूटर व सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया तथा कालेज के कमरों में घुसकर फनीर्चर को तहस नहस कर डाला। कालेज में छात्रों द्वारा उपद्रव की सूचना पर एसपी सिटी शैलेन्द्र पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रीति प्रियदशर्नी, शहर कोतवाल कुंवर सिंह यादव, सहित भारी मात्रों में पुलिस बल व पीएसी पहुंच गई। पुलिस व पीएसी ने हंगामा कर छात्रों को खदेड़ दिया तथा कालेज परिसर पूरा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने कालेज में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti