बीएसए कालेज में युवा सांस्कृतिक सप्ताह सम्पन्न

-छात्रों ने बिखेरा अपने कला का जादू 

मथुरा। बाबू शिवनाथ अग्रवाल महाविद्यालय में युवा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने निबंध, गायन, रंगोली, वाद-विवाद एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इनमें से चयनित छात्र-छात्रा डा. बीआर अम्बेडकर विश्व विद्यालय आगरा में होने वाले कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। कालेज प्राचार्य डा. अशोक कुमार अग्रवाल के अनुसार विश्व विद्यालय में 16 से 18 अक्टूबर के मध्य होने वाले युवा सांस्कृतिक महोत्सव में महाविद्यालय के छात्र-छात्रा अपनी कला का जादू बिखेरेंगे। इन प्रतियोगिताओं में आज चयनित किए गए छात्र-छात्रा विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रस्तुती देंगे। इन छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरूस्कृत किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में डा. आनंद सिंधू, डा. विजय शर्मा, डा. बरखा अग्रवाल, डा. रूचि अग्रवाल तथा डा. सैफाली भार्गव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti