बीजेपी की परिर्वतन यात्रा : अमित शाह फूकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुल

बीजेपी की परिर्वतन यात्रा : अमित शाह फूकेंगे चुनाव प्रचार का बिगुलझांसी । उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज झांसी से परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर पार्टी का प्रचार बिगुल फूकेंगे। अमित शाह यात्रा को रवाना करने से पहले एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती मौजूद रहेंगी। यह यात्रा बुंदेलखंड के सभी विधान सभा क्षेत्रों में जाएगी और वहां जनसभाएं आयोजित होंगी।

 

भाजपा की रैली के लिए आज नगर के प्रदर्शनी मैदान में विधिवत भूमि पूजन के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। भूमि पूजन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई, मंच प्रभारी संजीव श्रृंगीऋषि, मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय समेत स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा चार परिवर्तन यात्राएं निकाल रही है। पहली यात्रा सहारनपुर से शुरु हुई जबकि दूसरी यात्रा आज झांसी से शुरु होगी। आठ नवम्बर को तीसरी परिवर्तन यात्रा सोनभद्र और नौ नवम्बर को चौथी यात्रा बलिया से शुरु होगी। सभी यात्राओं को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे। यात्राएं सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। यात्राओं के जरिए भाजपा चुनाव प्रचार अभियान का विधिवत शुरुआत कर देगी। यात्राएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसम्बर के एक दिन पहले लखनऊ पहुंचेंगी। उसी दिन लखनऊ में बडी रैली होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सम्बोधित करेंगे। यात्राओं में भाजपा सुशासन और विकास का नारा देगी इसके साथ ही पार्टी समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर खासतौर पर हमला बोलेगी।      

 

साभार-khaskhabar.com

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में भाप वाले इंजन से हाई स्पीड ट्रेन तक रेलवे की यात्रा

  1. एक गणराज्य के रूप में भारत की 'अद्वितीय' यात्रा...

  1. वैश्विक चिकित्सा यात्रा गंतव्य के रूप में उभर रहा है भारत




Mediabharti