बीयर के टिन पर कीमत से अधिक हो रही वसूली

आबकारी अधिकारी मौन 

मथुरा। आबकारी महकमे की ढिलाई के चलते बीयर के शौकीनों की जेब हलकी हो रही है। बीयर के टीन पर जमकर ग्राहकों से ओवर रेटिंग वसूली जा रही है। विरोध करने पर सैल्समैन झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने तो ओवर रेटिंग की बात स्वीकारते हुए अंकुश लगाने की बात कही, लेकिन क्षेत्र का आबकारी निरीक्षक ओवर रेटिंग की घटना को सिरे से खारिज कर रहा है। जो भी हो खामियाजा पीने वालों को भुगतना पड़ रहा है और सेल्समैन से लेकर अधिकारी तक सब इस वसूली से बंदरवांट में जुटे हैं। 

ज्ञात रहे शहर में अधिकांश दुकानों पर 105 रुपए में बिकने वाले बीयर के टिन पर पांच रुपए की ओवररेटिंग कर 110 रुपए की कीमत वसूली जा रही है। ग्राहकों के विरोध करने पर सेल्समैन लड़ाई-झगड़ा करने से नहीं चूकते और अपने राजनैतिक पहुंच व गुंडई का वास्ता दे चुप रहने को मजबूर करते हैं। इस संबंध में जब आज आबकारी अधिकारी पवन कुमार से बात की गई तो उन्होंने देहात क्षेत्र में ओवररेटिंग की घटना स्वीकार की तथा जल्द ही छापेमारी कर अंकुश लगाने के प्रयास की बात कही। वहीं आबकारी निरीक्षक प्रथम संजय यादव ने ओवररेटिंग होने जैसी शिकायत को सिरे से खारिज कर दिया। जब उन्हें बताया गया कि पुराना बस स्टैण्ड के निकट तथा स्टेट बैंक चैराहा स्थित दुकानों पर खुलेआम दंबगई से प्रति टिन पांच रुपए अधिक वसूले जा रहे हैं, तो भी वो इसे मानने केा तैयार नहीं है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti