बीयर ठेकेदार व कर्मचारी गिरफ्तार
मथुरा। थाना फरह क्षेत्र के गाॅव नगला विसू में बीयर के ठेके पर बीयर पीनें के विवाद में ठेकेदार व उसके कर्मचारियों ने जिला पंचायत में तैनाम कर्मचारी का पहलें तो जमकर मरम्मत की तथा पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर ठेकेदार की तलाश की जा रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जिला पंचायत में चर्तुश्रेणी कर्मचारी ओमवीर सिंेह निवासी नगला विसू थाना फरह विगत रात्रि गाॅव में ही खुले बीयर के ठेके पर वीयर पीनें गया हुआ था वहीं ओमवीर की ठेकेदार से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया इसके चलते ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों के साथ ओमवीर की पहलें तो जमकर मरम्मत की उसके बाद ओमवीर के सिर में एक पत्थर दे मारा। जिससे ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। ठेके पर युवक की मौत देख ठेके पर वीयर पी रहें लोगों में हड़कम्प मच गया इसी दौरान ठेकेदार और कर्मचारी मौके से भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना सथल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं एक आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही हैं व ठेकेदार की तलाश में जुटी हुई हैं।





