राधाकुण्ड के गॉव कुन्जेरा में लगी भीषण आग में बुर्जी
पीड़ित ने लगाया परिवारीजनों पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप
राधाकुण्ड। राधाकुण्ड के गांव कुंजेरा में बीतीरात्रि को बुर्जी बिटोराओं में लगी भीषण आग से चार भूसा से भरी बुर्जी 15 खात के बोरा और लाखों रूपयों का घरेलू समिग्री जलकर स्वाह हो गया। वहीं पीड़ित ने परिवार के ही कुछ लोगो पर पुरानी रजिंश के चलते चोरी कर आग लगाने का आरोप लगाया हैं। राधाकुण्ड चौकी क्षेत्र थाना गोवर्धन के गॉव कुंजेरा में हुकुम सिंह पुत्र रेखी के खेत पर बनी भूसा से भरी चार बुर्जी बिटोरा में अचानक आग की लपटे उठने लगी, खेतों में खड़ी बुर्जियां बिटोरा में लगी भीषण आग की लपटों को देख राहगीरों द्वारा चींखने चिल्लाने की अवाज सुनकर दर्जनों ग्रामीण रात्रि में आग पर काबू पाने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पडेÞ। लेकिन ग्रामीणों ने तब तक आग पर काबू पाया जब तक आग में जलकर भूसा से भरी चार बुर्जी बिटोरा एक इंजन खाट व कुछ कपडें व लाखों रूपयों का सामान जलकर आग में स्वाह हो गया। इस घटना की सूचना पीड़ित हुकूम सिंह ने राधाकुण्ड चौकी एवं थाना गोवर्धन पुलिस को दी गई। वहीं आग की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा फायर स्टेशन को अवगत कराया गया लेकिन फायर बिग्रेड की गाड़ी आग लगने की सूचना दिये जाने के घंटों बाद मौके पर पहॅुची। तब तक भूसा की भरी बुर्जी व लाखों रूपयों का सामान आग में जल कर स्वाहा हो चुका था। वहीं पीड़ित हुकुम सिंह ने अपने ही परिवार के नरशी, धरमी ,नरेन्द्र पुत्रगण नथोली आदि कई लोगोे पर पुरानी रंजिश के चलते बुर्जी बिटोराओं में आग लगाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित ने 20 दिन पूर्व आरोपी के खिलाफ पुलिस को दी चोरी की तहरीर
कुंजेरा गांव में विगत रार्त्री को बुर्जी बिटोर में लगी भीषण आग की घटना से 20 दिन पूर्व ही पीड़ित हुकम सिंह पुत्र रेखी निवासरी कुन्जेरा ने आरोपी नरशी पुत्र नथोली के खिलाफ चोरी एंव रास्ता अवरूद्ध व हनुमान मन्दिर के गेट को तोड़ दिये जाने को लेकर राधाकुण्ड चौकी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था लेकिन चौकी प्रभारी रनवीर सिंह व स्थानिय पुलिस आरोपी के कड़ी कार्यवही न किये जाने पर पीड़ित हुकम सिंह ने उक्त घटनाओं के बारे में थाना प्रभारी अरविन्द्र कुमार को अवगत कराया, वहीं पीड़ित की तहरीर पर थाना प्रभारी ने उक्त मामले की जानकारी कर आरोपियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के आदेश राधाकुण्ड चौकी प्रभारी को दिये लेकिन सत्ता के मद मे डूबे राधाकुण्ड चौकी प्रभारी रनवीर सिंह ने थाना प्रभारी के आदेशों की अवेहलना करते हुए मामले को ठण्डे बस्ते में डाल दिया।





