मथुरा। भाजापा होलीगेट मंडल ने आज तिंरगा यात्रा की शुरुआत होलीगेट से की। यात्रा आन्तापाड़ा एवं जनरलगंज के सभी बूथों पर होती हुई आर्यसामज रोड पर समाप्त हुई। टोली का नेतृत्व मंडल प्रभारी दीपा अग्रवाल एव सैक्टर प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने संयुक्त रुप से किया। जिलामंत्री दीपा अग्रवाल ने कहा कि देश के अमर शहीदों को तिरंगा यात्रा के माध्यम से गली-गली बूथ-बूथ जाकर मोदी सरकार के उनका स्मरण कर रही हैं। मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की जन काल्यणकारी योजनाओं की जानकारी तिरंगा टोली के माध्यम से जनता के बीच पंहुचाई जा रही है। कार्यकम मे वीरेन्द्र अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव, लक्की कमल, संजय गोविल, रामवीर यादव, नरेन्द्र अग्रवाल, विष्णुदास अग्रवाल, लता अग्रवाल, विजय शर्मा, कृष्णमणि सुबेदार, दीपेन्द चतुर्वेदी, रामकिशन, विपुल पारिक आदि मौजूद थे।





