
बृज धाम महा शिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर इन दिनों शिवमय हो गयी है। बृज के वृन्दावन मथुरा गोवर्धन और कामंा क्षेत्र में स्थित चार प्रमुख शिवालयों में और इन चारों ही नगरों में हर ओर बम भोले की धूम मची हुई है। एक ओर जहां शिव जी की पूजा अर्चना करने वाले भक्तों के पैदल हुजूम सैंकड़ों किलो मीटर की यात्रा कर कठिन तपस्या कर रहे है वहीं हर ओर भगवान भोले के भक्त भी जगह जगह उनके स्वागत सत्कार और सेवा में शिविर लगा कर उनकी सेवा कर रहे है। गिरिराज धाम गोवर्धन में लगे एक ऐसे ही शिविर में नव युवक मित्र मण्डली के युवा सदस्य शिव भक्तों की सेवा में जुटे हुए है। इनमें गोविन्द तिवारी, अमित काका, सीनो शर्मा, शुभम शर्मा, गंगाराम राजूपत, साहिल शर्मा आदि के साथ मुरारी लाल मास्टर भी मौजूद रहे।





