बेमौसम ओलावृष्टि की मार से आहत किसान बर्बाद फसल लेकर सड़कों पर उतरा

ताज एक्सप्रेस वे, दिल्ली आगरा राजमार्ग, कलैक्ट्रेट मुख्यालय, बरसाना कोसी मार्ग सहित जगह जगह लगाया जाम

जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर किसानों ने मांगा शत प्रतिशत मुआवजा    

 एक्सप्रेस वे पर जामकारी किसानो को समझाते एसडीएम विश्वभूषण मिश्र

मथुरा। पहले बेमौसम बारिस के साथ आई आंधी ने खेतों में तैयार फसल को चैपट कर दिया था कि शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की थेड़ी बहुत उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। पूरी तरह फसल बर्बाद होने से नाराज किसान शनिवार को सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने के साथ ही एक्सप्रेस वे और हाइवे के अलावा अन्य मार्गो पर भी जाम लगा दिया और सरकार से शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद ही किसान सड़कों से हटे और जाम खुल सका। किसानों के प्रदर्शन के दौरान लगे जाम के कारण ताज एक्सप्रेस वे और राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गईं। 

आंधी और बारिस के बाद शुक्रवार को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। पूरी तरह से फसल बर्बाद होने से किसान के सामने भूखों मरने की नौबत आ खड़ी हुई है। बेमौसम बारिस और ओलावृष्टि से बर्बाद हुए किसान शनिवार को सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए। थाना मांट क्षेत्र में किसानों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुॅचकर कब्जा जमा लिया और प्रदर्शन करने के साथ ही एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। इस दौरान किसानों ने शत प्रतिशत मुआवजा देने की मांग करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। एक्सप्रेस वे पर जाम लगने से दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लम्बी लाइनें लग गई। किसानों द्वारा प्रदर्शन किए जाने और एक्सप्रेस वे जाम करने की जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी विश्व भूषण मिश्रा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर वहां पहुॅच गए और किसानों को उनको हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों एक्सप्रेस से हटे और जाम खुल सका। 

इसी तरह कस्बा नन्दगांव में भी किसानों ने बरसाना नन्दगांव कोसी मार्ग पर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग की। छाता में भी किसानों ने कांग्रंेस नेता कंुवर नरेन्द्र सिंह एवं विधायक ठा0 तेजपाल सिंह के नेतृत्व में हाइवे पर जाम लगा दिया। यहां भी एसडीएम द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद किसानों ने जाम खोला। वहीं भाजपा के पूर्व विधायक अजय पोइया के नेत्रत्व में बड़ी संख्या में कलैक्ट्रेट पहुॅचे किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जब जिलाधिकारी से किसानों की मुलाकात नहीं हो सकी तो किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। जो काफी देर बाद खुल सका। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में एक बार फिर से सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा।

 

 अन्नदाता को आपात स्थिति में भी भूले जन प्रतिनिधि

आपदा की इस घड़ी में जब फसल पूरी तरह चैपट हो चुकी है और किसान खून के आंसू रो रहा है। आपदा की इस घड़ी में भी सांसद हेमा मालिनी को किसान की सुध लेने की फुर्सत नहीं किल सकी है। हां क्षेत्रीय विधायक जरुर अपने अपने क्षेत्र में दौरा कर किसानों के दुःख दर्द को सुन रहे हैं वहीं सांसद को मानों सांप सूंघ गया है। किसानों पर आसमान से गिरी आफत से बर्बाद हुई फसल के बाद किसानों की मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। छाता क्षेत्र के किसानों से एमएलए तेजपाल सिंह, गोवर्धन में राजकुमार रावत, मांट में पं. श्याम सुंदर शर्मा और गोकुल में पूरन प्रकाश अपने विधानसभा क्षेत्र के किसानों से मुलाकात कर उनके दुःख दर्द को साझा करने का प्रयास कर रहे हैं।

 

ओलावृष्टि से मचा चारों ओर हा-हाकार

मथुरा मे किसान पहले ही दम तोड़ रहा था वही अब विगत रोज कई क्षेत्रों मे हुयी भारी ओलाव्रष्टि से किसान हाय हाय चिल्ला है वहीं खेतों और सड़को पर ओलों की चादर सी बिछ गयी है और इनसे चलते चलते वाहनों की रफ्तार भी थम गयी। वही इन ओलों से इंसान का ही नुकसान नही हुआ है बल्कि कई मोर भी अपनी जान गँवा चुके है और मोरों के मरने की खबर पर पुलिस ने भी मोरों के शवों को देख कर उनके अंतिम संस्कार की पहल की है। वही कई वाहनों के सीसे तक टूट गए है जिससे आप खुद ये अंदाजा की इन ओलो से क्या हालत हो रही होगी जन जीबन की और किस तरह विनाश किया है। इस ओलावृष्टि से मथुरा में कई जगह पर लोग घायल भी हुए और मांट इलाके में खेतो पर गेंहू की कटाई कर रही दिनेश की पत्नी की मौत तक हो गयी। जसके बाद तो जैसे हाहाकार ही मच और किसान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उत्तर आया और जाम लगाकर मरते हुए किसान को उसके परिवार के पालन पोषण के लिए मुआवजे की मांग करने लगे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti