बेसहारा बच्चों को बांटे गरम वस्त्र व खाद्य सामग्री

उपजा, ब्रज प्रेस क्लब व मिडलैंड काॅलोनी विकास समिति के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह शिशु में बेसहारा बच्चों को गरम वस्त्र व खाद्य सामग्री, ड्राई फ्रूट वितरित करते जिलाधिकारी राजेश कुमार, ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, वंदना अग्रवाल, मोहनश्याम शर्मा आदि।

-जिलाधिकारी व ब्रज प्रेस क्लब ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

 

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब, उपजा और मिडलैंड काॅलोनी विकास समिति के तत्वावधान में राजकीय बाल गृह शिशु में बेसहारा बच्चों को गरम कपडे, पेस्टी, पेटीज, बर्गर, मेवा आदि वितरित किये। इस दौरान बच्चों ने नाच, गाना व जमकर मस्ती की।  

कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार व उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोेकेट, वंदना बंसल ने संयुक्त रूप से वस्त्र व खाद्य सामग्री वितरित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकारों व सामाजिक लोगों द्वारा किये जा रहे इस तरह के कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताया गया यह पल उनके जेहन में हमेशा स्मरण रहेगा। जिलाधिकारी ने बेसहारा बच्चों के भविष्य की कामना की। इस दौरान डीएम ने शिशु गृह का निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कई कमियां दिखीं, जिन्हे तत्काल सुधारने के निर्देश दिये। 

उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों से दीन, दुःखी व बेसहारा बच्चों की ममद के लिए आगे आने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोहनश्याम शर्मा, रवि चैधरी, मातुल शर्मा, विपिन सिह, निर्मल राजपूत, अरूण चतुर्वेदी, गिरीश कुमार, ऋषि भारद्वाज, योगेश खत्री, आरती शर्मा, मुकेश कुशवाह, मनोज शर्मा, आदित्य आहूजा, अंतराम, विजय कुमार बंसल, बंदना बंसल, चंचल शर्मा, सत्यप्रकाश, मनीष अग्रवाल, दिनेश कुमार, गौरव अग्रवाल, अजय शर्मा, टीपू शर्मा, ज्योति भारद्वाज, मंजू तरौली, अलका, रीतू, नीलम, मधु आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti