मथुरा। बैंक आॅफ इंडिया राया के प्रबंधक एवं फील्ड आॅफिसर सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध सुरेश चंद पुत्र मलखांन सिंह निवासी पट्टी चूहरा इगलास अलीगढ़ ने पांच लाख बीस हजार रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। रिपाूेर्ट में कहा गया है कि एसएसपी से शिकायत के बाद भी आरोपियों के विरुद्ध दर्ज नहीं की गई। पीडि़त का कहना है कि नौ जुलाई 15 को जब वह अपनी पास बुक में एन्ट्री कराने बैंक गया तो उसे पता चला कि शाखा प्रबंधक नीरज जैन, फील्ड आफीसर घनश्याम, मोहित, सौरभ व बंटी ने षडयंत्र करके उसके नाम से पांच लाख 20 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत कर निकाल लिया है। पीडि़त का कहना है कि उसके द्वारा इस धोखाधड़ी से एसएसपी व जिलाधिकारी और बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराए जाने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।





