राया। नगर में स्थित बैंक प्रधानमंत्री जन धन योजना को पलीता लगा रहे हैं। खाता खुलवाने वाले ग्राहक एक बैंक से दूसरे बैंक में फुटबाल बने चक्कर लगा रहे हैं, बैंक कर्मी खाता खुलवाने आने बाले ग्राहकों को फटकार कर भगा देते हैं, कहीं कहीं बैंकों के एजेंट बैठे हैं जो ग्राहकों से खाता खोलने का फार्म भरने के पचास रुपये से सौ रूपए तक वसूल रहे हैं बैंक आॅफ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक ने तो खाता खोलने से साफ इनकार कर दिया है। मीडिया कर्मियों के पूछने पर जबाब दिया है की हमारे पास ऐसे छोटे मोटे कार्यों के लिए समय नहीं है। भारतीय स्टेट बैंक में फार्म ही नहीं हैं, नगर में करीब दस बैंक हैं और कोई भी खाता खोलने में तत्परता नहीं दिखा रहीं हैं। एक बैंक के शाखा प्रबन्धक से जब कहा कि जिलाधिकारी से शिकायत की जायेगी तो उनका जबाब था जिलाधिकारी के यहाँ पर ही खाता खुलवा लो। अधिकारीगण इस ओर ध्यान दें और बैंकों को प्राथमिकता के आधार पर खाता खोलने के आदेश दें।





