बैंक लूट में हरियाणा के बदमाशों का हाथ !

मथुरा। पिछले दिनों चैमंुहा स्थित सिंडिकेट बैंक में हुई डकैती की घटना में आरोपियों से पर्दा उठता जा रहा है। इस कार्य में लगी मथुरा क्राइम ब्रांच की टीम को काफी सूचनाएं उपलब्ध हो रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो दो स्थानीय व्यक्ति भी घटना में शामिल हैं जिन्होंने रेकी कर बैंक लूट की योजना को कारगर बनाने में हरियाणा के बैंक लूटने वाले गिरोह की मदद की है। कई दिनों की से विशेष जांच पड़ताल में लगी क्राइम ब्रांच की टीम ने हरियाणा के लूटपाट करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी की है। 

बताया जाता है कि इस दौरान एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़कर हिरासत में भी लिया है। सूत्र ये भी बताते हैं कि बंैक डकैती के दौरान गार्ड से बंदूक छीनने वाले एक बदमाश की पहचान भी की गयी है। वहीं लाखों रूपये की डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को बेनकाव कर दिया जायेगा। वहीं कोटवन चैकी पर तैनात सिपाही की हत्या की गुत्थी भी सुलझती दिख रही है। सूत्रों की मानें तो सिपाही की मौत आपसी कहासुनी के बाद गैर इरादतन तरीके से हत्या की बात सामने आ रही है। चिन्हित अपराधियों के मोबाइल स्विच आॅफ तथा लोकेशन न मिलने की स्थिति में अपराधी पुलिस से दूर बने हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti