बैक कामधेनु डेयरी योजना को शीघ्र ऋण उपलब्ध कराये- डीएम

कलैक्ट्रेट सभागार मंे कामधेनू डेयरी विषयक बैठक लेते डीएम राजेश कुमार एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कामधेनु एवं मिनी कामधेनु डेयरी योजना के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी बैंक प्रबन्धकों को कामधेनु एवं मिनी कामधेनु ऋण स्वीकृति दिनांक 28 फरवरी तक मैरिट या डिमैरिट के आधार पर निस्तारित करने के कडे निर्देश दिये गये हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आन्द्रा वामसी ने धारा 143 के अन्र्तगत भूमि परिवर्तन हेतु उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। साथ ही जिन लाभार्थियों की पत्रावली स्वीकृत हो गई अथवा होने वाली है वह खाते में मार्जिन मनी शीघ्र जमा करायें। उन्होने बैंक प्रबन्धकों से कहा कि कामधेनु योजना के अन्र्तगत किये जाने वाले कार्य या ऋण को शीघ्र पूर्ण कर लाभार्थियों को उपलब्ध कराये।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti