मथुरा। थाना रिफाइनरी क्षेत्र की स्टेटे बैंक के प्रबन्धक ने ग्राहक एटीएम से हजारों रूपयें की नगदी पार करने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई हैं। मिली जानकारी के अनुसार यतीश पुत्र राधेश्याम निवासी एफ 4 कदम्ब बिहार कालौनी थाना रिफाइनरी मथुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारतीय स्टेंट बैंक व इण्डिकेश कम्पनी के प्रबन्धक ने संयक्त रूप से जालसाजी कर उसके एटीएम से 38 हजार रूपयें की नगदी को पार कर लिया। खाते धारकों को जानकारी होने पर बैंक व कम्पनी प्रबन्धक के विरूद्व रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हैं।





