राया थाने में व्यापारीगण एवं पुलिस के मध्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श करते थाना प्रभारी
मथुरा। व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिये आज एक बैठक का आयोजन राया थाने में किया गया जिसमें व्यापारियों एवं पुलिस के मध्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया। थाना राया में आयोजित व्यापारियो की शांति सुरक्षा समिति की बैठक में सुरक्षा को लेकर व्यापारियों से विचार विमर्श किया गया और कमेटियो का गठन किया गया। बैठक थानाध्यक्ष संजीव तोमर की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल ने श्रीहरिदास संस्था के तहत राया व्यापारियों के लिये पांच सुरक्षा गार्ड तैनात करने की बात बैठक में की। बैठक में व्यापर मण्डल को व्यापारियों से चंदा कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था करने की जिम्म्ेदारी दी गयी।
व्यापारियों से कहा गया कि वे अपनी-अपनी दुकानों परलाइट टीक करा लें जिससे रात में होनेवाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। व्यापारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढेगी और कोहरे का फायदाउठाकर चोर सक्रिय हो जाते हैं इसके लिये बैठक में स्थानों के आधार पर व्यापारियों को जिम्मेदारियां दी गयीं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्ण कान्त अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सुभाष बाबू अग्रवाल, राकेश शर्मा, कन्हैया लाल, पूरन सिंह, हामिद फारुकी, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, मोहन नारायण अग्रवाल, दिनेश वर्मा, हरिमोहन अग्रवाल, ओम गुरु, अरविंद अग्रवाल, योगेश वाष्र्णेय, नरेश भट्ट, निरोत्तम प्रसाद, प्रह्लाद मेंबर, ज्ञानेन्द्र सभासद, संजय गुप्ता, सुभाष सैनी, कोमल चित्तोरिया, कृष्ण अग्रवाल, गुलाब सिंह, उमेश चंद्र, मुरारी लाल अग्रवाल, श्याम मोहन वर्मा, राजकुमार अग्रवाल,रुक्मणी देवी आदि मौजूद थे।





