ब्रज का निरंकारी सेवादल करेगा 67वें निरंकारी संत समागम पर सेवा

67वें निरंकारी संत समागम के लिए सेवादल रैली को बच्चों के साथ निकालते किशोर स्वर्ण

मथुरा। विगत रविवार को हाइवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित ‘सेवादल रैली’ में सेवादल शिक्षक मोहन सिंह ने 67वें निरंकारी संत समागम हेतु सेवादल सदस्यों को दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर से शुरू हो रहे संत समागम पर मुख्य आकर्षण अंतर्राष्ट्रीय निरंकारी प्रदर्शनी होगी, जिसका विश्वभर से आने वाले 15 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अवलोकन करेंगे। सेवादल शिक्षक ने कहा कि प्रदर्शनी में ब्रज के सेवादार भक्त छः दिन लगातार व्यवस्था संभालने में अपनी निस्वार्थ सेवाएं अर्पित करेंगे। इसके लिए सेवादल की एक बस 13 नवम्बर को दिल्ली जाएगी जबकि जनपद के लगभग तीन हजार भक्त 14 नवम्बर को रेल एवं बस तथा निजी वाहनों द्वारा दिल्ली जाएंगी। मीडिया प्रभारी किशोर ‘स्वर्ण’ ने बताया कि विश्वभर में होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों से बड़ा निरंकारी संत समागम है जिसमें भारी संख्या होने के बावजूद कोई धक्का मुक्की और उत्तेजना व तनाव नहीं होता, क्योंकि निरंकारी सेवादल संत समागम की साज सज्जा, रख रखाव तथा निर्माण कार्य अपने हाथों से करते हुए स्वयं ही हर व्यवस्था की कमान संभालते हैं। टैªफिक हो या भीड़ कन्ट्रोल अथवा सफाई, हर जगह भक्त स्वयं नियंत्रित अनुशासन प्रस्तुत करते है जो निरंकारी संत समागम की खूबी है। संत जगन्नाथ अरोरा तथा जिला संयोजक हरविन्द कुमार, संत समागम में चलने हेतु उत्साह बढ़ाया। सेवादल संचालक केसी मलिक, शिक्षक मोहन सिंह, सहायक शिक्षक अशोक दयालु व योगेश कुमार, संचालिका लक्ष्मी निरंकारी, भगत कैलाश चन्द्र तथा किशोर ‘स्वर्ण’ ने समागम हेतु प्रशिक्षण दिया।

अंकल चलों दिल्ली

अंकल! एक बार निरंकारी संत समागम में चलकर तो देखो आत्मिक आनंद मिलेगा और मनकी भटकन दूर होगी, प्लीज अंकल आप दिल्ली जरूर चलना यह आमंत्रण हाइवे निरंकारी भवन के बाहर बच्चों ने गुजरते राहगीरों को दिया किशोर ‘स्वर्ण’ के नेतृत्व में सभी को समागम को न्यौता दिया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti