ब्रज के विकास के लिए विदेशों से भी पैसा आयेगा- हेमा मालिनी

ग्रामीण क्षेत्रों में पाॅच आरओ प्लांट लगेंगे-हेमा

 

मथुरा। जनपद की भाजपा सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने कहा है कि ब्रज के विकास के लिए वह यूएसए के लोगों से भी मिली है और यूएसए का एक प्रतिमंडल शीघ मथुरा आकर ब्रज के विकास के लिए मन्थन करेगा। इसके अलावा जनपद में खारे पानी की समस्या के निदान के लिए प्रारंभ में केन्ट कम्पनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अपने खर्चे पर आरओ प्लाट लगाये जायेगे अगर यह योजना सफल रही तो केन्द्र सरकार से अन्य गाॅवों में भी आरओ प्लाट लगाये जायेगे। मथुरा को टूरिज्म योजना में शामिल कर लिया गया है इसके लिए भी शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जायेगी। श्रीमती हेमा मालिनी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास के दौरान होटल राधा अशोक में भाजपा नेताओं के साथ पत्राकारों से वार्ता कर रही थी। श्रीमती हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने दो दिन से जनता की समस्याओं को सुना है जिसमें अधिकतर शिकायत महिलाओं को पेशन, बीमारी के पैसे का अभाव, टूटी सड़के, पानी विजली की समस्या प्रमुखता से आई है। जिसकें लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समाधान को कहा है। सांसद ने बताया कि वह अपने दो माह के कार्यकाल में ब्रज के विकास के लिए केनद्र सरकार के कई मंत्रियों के साथ मिलकर मन्थन कर चुकी हैं और उन्होंने ब्रज के विकास में सहयोग करने करने के लिए हर तरह से मदद का भरोसा दिलाया हैं। उन्होंने कहा कि वह नाम की डीम्रर्गल नहीं है उनके पास काम के लिए टीम भी है वह स्थानीय भाजपा नेताओं के सहयोग से सम्पूर्ण ब्रज का विकास करेगी। उन्होंने कहा है उनकी प्राथमिकता में सर्वप्रथम स्वच्छ मथुरा सुन्दर मथुरा बनान है जिसके लिए उन्होंने मथुरा में एक ऐसे प्लाट की स्थापना करने की कार्य योजना तैयार की है जिसके जरिए ग्राम व शहर में निकलनें वाले रोजमर्रा के कूड़ा को आधूनिक मशीनों से किसानों के लिए उपयोगी बनाया जा जा सके। जिससें जहाॅ शहर में कूड़ा कचरा दिखाई नहीं देगाा वहीं इसी कूड़े से किसानों को उपयोगी खाद्य भी उपलब्ध होगी। श्रीमती हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज की गायो को बचाने के लिए दीनदयाल धाम में शीघ्र ही गौ अनुसन्धान केन्द्र की स्थापना की जा रही हैं। जिसकी घोषणा 25 सितम्बर को पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आयोजित किसान मेले मे की जायेगी। उन्होंने बताया कि ब्रजवासियों ने उनसें जनपद में कई टेªेनों को रोकनें की माॅग की गई थी। जिस पर उन्होंने रेलवें मंत्री से मुलाकात कर गरीब रथ, तमिलनााडू एक्सप्रेस, शताब्दी, के साथ ही बुलैट टेªन का भी दो मिनट का ठहराव करने की घोषण कर दी हैं। उन्होंने बताया कि शहर में सोलर एनर्जी प्लाट भी लगाये जाने का व्यवस्था की जायेगी। जिससें शहर में लगी स्ट्रीट लाइटे बिजली जाने के बाद भी जमगाती रहें। हेमा मालिनी ने यमुना को प्रदूषण मुूक्ति के सन्दर्भ में बताया कि उनकी केन्द्रीय मंत्री उमा भारती से इस मुद्दे पर वार्ता हो चुकी हैं और वह शीघ्र उमा भारती मथुरा आयेगी और यमुना की दुर्दशा को देखने के बाद इसपर शीघ्र ही कार्य शुरू करायेगी। पत्रकार वार्ता में भाजपा नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, पूर्वमंत्री रामप्रसाद कमल, रविकान्त गर्ग, पूर्व विद्यायक अजय पोईया, डा0 डीएन गौतम, मूरली मनोहर कूड़ा, पदमसिंह शर्मा, प्रणतपाल सिंह, के अलावा मीडिया प्रभारी रामकिशन पाठक मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti