ब्रज चैरासी कोस यात्रा में सुरक्षित नहीं हैं श्रद्धालु

नौ वैष्णवों के पालों से लाखों की नगदी, जेवर और सामान चोरी

गुंसाईं पैसा लेने के बाद खुला छोड़ देते हैं यात्रियों को

मथुरा। ब्रज चैरासी कोस परिक्रमा अभी भी सुरक्षित नहीं है। पूर्व के वर्षों में जहां एक श्रद्धालु की हत्या कर लूट की गयी, उसके बाद इस बार फिर शुरू हुयी ब्रज चैरासी कोस यात्रा में चोरी की घटनाओं का सिलसिला जारी है जिससे यात्री अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ब्रज यात्रा के गुंर्साईं केवल यात्रियों से धन वसूलने तक सीमित रहते हैं। उन्हें सुरक्षा और सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। केवल पैसा लेकर तीर्थयात्रियों को ब्रजयात्रा के नाम पर परेशान किया जाता है। पहले ऊंचे ख्बाव दिखाते हैं फिर श्रद्धालु जब हकीकत से वाकिफ होता है तो उसे इन घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ब्रज यात्रा में फिर हुयी चोरी बताती है कि कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। श्रद्धालुओं का मन खराब हो रहा है और कई श्रद्धालु यात्रा छोड़कर जाने की बात कह रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जतीपुरा कोटा वाले गोपाल लाल महाराज की ब्रज चैरासी कोस ब्रज यात्रा चल रही है। बीतीरात्रि यात्रा जतीपुरा स्थित गंगाधाम के पीछे यात्रा का पड़ाव स्थल था। चोरेां ने 12 में से 7 पालों में चोरेां ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। ब्रज यात्रा कर रहे शान्ति भाई निवासी जूनागढ़ ने बताया कि चोरी करीब रात्रि 12 से 2 बजे बीच हुई है। अज्ञात चोर दीवार के सहारे नसैनी लगाकर पालों में आये थे। इन चोरों ने रात्रि में लाखों रुपये, कपडे़, बर्तन, ठाकुर जी का श्रंृगार, वस्त्र, आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया।  शांतिभाई जूनागढ़ के पाल से करीब 1 लाख रुपया, कपडे, ठाकुर जी के गहने, कागजात, बैंक की पासबुक बैग आदि चोरी कर ले गये। वहीं दीपा रस्तोगी के 4 हजार रुपये, कपडे़, सुनील रस्तोगी का 1 मोबाइल और रूपये, शीतल बेन अहमदाबाद के कपड़े, 9 हजार रुपये, कान के सोने के टाॅप्स, हंसा बेन जामनगर गुजरात के 11 हजार रुपये, 5 साड़ी, जोत्स्ना बेन के 6 हजार रूपये, साड़ी, बाबू भाई राईचोरा जामनगर के 8 हजार रूपये नगद, चाँद बेन लखनऊ और हेमलता गोयल आदि का सामान ले गए। वहीं दूसरे पालो में भी चोर करीब 2 लाख का सामान और नगदी चुराकर ले गये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti