ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर की पत्रकारों के साथ हुई घटना की निंदा

पत्रकारों की हत्याओं की जांच सीबाईआई से कराने की मांगपत्रकारों की हत्याओं की जांच सीबाईआई से कराने की मांग

पत्रकारों को मिले पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था : उपमन्यु

मथुरा। ब्रज प्रेस क्लब एवं उप्र जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्रज प्रेस क्लब कार्यालय पर ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें शुक्रवार को बिहार के सीवान में प्रिंट मीडिया के पत्रकार राजदेव रंजन, झारखण्ड के चतरा में टीवी पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या तथा फरीदाबाद की पत्रकार पूजा तिवारी की मौत की घोर निंदा की गई। बैठक में तीनों पत्रकारों की हत्याओं के मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की गई। बैठक में उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपमन्यु ने तीनों मृतक पत्रकारों के परिवार को एक करोड़ की सहायता राशि तथा परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा पत्रकारों को पर्याप्त सुरक्षा सहायता प्रदान किये जाने की मांग की। 

बैठक में अनंत स्वरूप वाजपेयी देशभक्त, हिमांशु त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, संजीव मिश्रा, नितिन गौतम, हरेन्द्र चौधरी, पवन गौतम, अनूप शर्मा, मदन गोपाल शर्मा, राजकुमार गौतम, पवन नवरत्न, ठा.प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रताप सिंह सिकरवार, मोहनश्याम शर्मा, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, महेश रावत, विनोद चूरामणि, उपेन्द्र त्रिपाठी, अशोक बंसल, महेश वाष्र्णेय, विनोद अग्रवाल, दीपक चतुर्वेदी बैंकर, रामकुमार रौतेला, आसिफ अली, नागेन्द्र राठौर, राजेश भाटिया, दिनेश शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, परवेज अहमद, विनोद शर्मा, मोहनश्याम रावत, मनोज चौधरी, महेश चौधरी, मधुसूदन शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, नवनीत शर्मा, भोलेश्वर उपमन्यु, कन्हैया उपाध्याय, भारतेन्दु सिंह, गिरधारीलाल श्रोत्रिय, हेमंत शर्मा, रहीश कुरैशी, वकील खान, सुशील गोस्वामी, उमर कुरैशी, विवेक प्रिय आर्य, आकश चतुर्वेदी बैंकर, विवेक गर्गाचार्य, सोमेन्द्र भारद्वाज, असफाख चौधरी, ऋ षि भारद्वाज, अक्षय भारद्वाज, सौरभ गौतम, मुकेश अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, अरूण चतुर्वेदी, गजेन्द्र चौधरी, फैजल कुरैशी, खलिल अहमद, निरंजन सिंह धुरंधर, छौंकर, अनिल अग्रवाल, कासिम खान, गिरीश कुमार, अंतराम आदि ने भी शीघ्र कार्यवाही की मांग की।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. भारत में जारी है अक्षय ऊर्जा क्रांति, साल 2025 हो सकता है महत्वपूर्ण

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!




Mediabharti