ब्रज मण्डलीय सारस्वत बााह्मण समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी
मथुरा। ब्रज मण्डलीय सारस्वत बााह्मण समिति का त्रिवर्षीय चुनाव कृष्णा नगर के राम नगर स्थित हरिश्चन्द्र सारस्वत के निवास पर 18 जनवरी को सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। समिति की नवीन कार्यकारिणी में हरिश्चन्द्र सारस्वत को अध्यक्ष, कुंवरपाल को सारस्वत सचिव, कृष्ण मुरारी लाल सारस्वत को उपाध्यक्ष, जीवन किशोर सारस्वत को कोषाध्यक्ष, पंकज सारस्वत को उपसचिव, सुरेश चन्द सारस्वत को संगठन मंत्री, उमेशचन्द सारस्वत को प्रचार मंत्री, कार्यकारिणी में राधाचरण सारस्वत, अमित सारस्वत, अनिल सारस्वत, राजीव सारस्वत, सुरेशचन्द्र सारस्वत कारब वाले शामिल किये गये। बैठक में संस्था को गति देने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकारिणी का जो पदाधिकारी या सदस्य लगातार तीन बैठकों में उपस्थित नहीं होगा उसकी कार्यकारिणी की सदस्यता स्वतः समाप्त हो जाएगी। लेकिन संस्था का सामान्य सदस्य बना रहेगा। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध सेवानिवृत्त डीआरओ जमुना प्रसाद सारस्वत ने की। चुनाव अधिकारी रमाकान्त सारस्वत ने निर्विरोध चुनाव सम्पन्न होने पर सजातीय बन्धुओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक 1 फरवरी को होगी। जिसमें स्मारिका सारस्वत जागृत के द्वितीय संस्करण के प्रकाशन को गति देने और इसके विमोचन के बारे में विस्तृत रूप रेखा तैयार की जाएगी।





