मथुरा। ब्रज महोत्सव समिति के तत्वावधन में डाडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उमेश अग्रवाल, एवं रासबिहारी लोहे वालों ने भगवान श्रीकृष्ण की छवि के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्व गायक मनोज शर्मा ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात डाडिया नृत्य का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें ब्रज महोत्सव की सदस्यों ने जमकर विभिन्न धार्मिक गीतों में नृत्य किया। कार्यक्रम में अन्ताक्षरी प्रतियोगिता में महिला वर्ग विजेता रहीं। कार्यक्रम में रासबिहारी लोहे वालें, वशीध्र अग्रवाल, राधसरन अग्रवाल, अंशुल गर्ग, रिश्मी अग्रवाल, रूपाली गर्ग, रजनी अग्रवाल, गुन्जन अग्रवाल, विशेष रूप से उपस्थित थे। संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया।





