ब्रज महोत्सव - सप्तम दिन ( वृक्षारोपण )

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव में आज दिनांक 11 अगस्त को नरी गाँव में ब्रज महोत्सव के रूप में एवं प्रशासन के सहयोग से वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। जिसमें 350 पौधे विशाखा कुण्ड एवं आदर्श जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में लगाये गये। इस अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी एवं सह बीडीओ चैमुहां ओमप्रकाश यादव ने प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि यह महत्व नहीं है कि हमने कितने पौधे लगाय,े महत्व इसका है कि कितने पौधे हम बचायेंगे। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज को हरियाली युक्त बनाना है इसलिए ब्रज महोत्सव का कार्यक्रम नरी गाँव में वृक्षारोपण कर इसकी शुरूआत की गई। वृक्षो की रक्षा के  लिए डाॅ0 राजवीर कंी अध्यक्षता में 11 सदस्यों की टीम बनाई गई जो इन पौधों की देखरेख करेगी। कल दिनांक 12 अगस्त को डरावली गाँव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम की ब्रज महोत्सव बनाया जायेगा। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, चेतना बोध मिशन प्रभारी स्वामी रामानन्द जी, जिलाध्यक्ष डाॅ0 राजवीर सिंह, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, श्रीदास प्रजापति, लाल बाबा, ग्राम विकास अधिकारी विष्णुप्रसाद शर्मा, नरी ग्राम प्रधान करण, कुँवरपाल, मुरारी आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti