ब्रज महोत्सव समापन समारोह कार्यक्रम

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में तथा यमुना रक्षक दल व चेतना बोध मिशन के संयुक्त तत्वाधान में 5 अगस्त से 31 अगस्त 2015 तक गोविन्द मठ वृन्दावन में 27 दिवसीय ब्रज महोत्सव के समापन के अवसर पर आज पाँच गाँव तरौली, वाटी, सैनवा, नरी, डिरावली गाँव के लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। यमुना रक्षक दल  के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण ने अपने विचारों में कहा कि गाय तभी बचेगी जब गौ भक्त गाय के अमृत तुल्य दूध की कीमत 50रु. लीटर तथा घी की कीमत 2000रु. किलो गौ-पालकों को दें तभी ब्रजवासी के घर-घर में गायों की अधिकता होगी और तभी हम गाय बचाने का कार्य सही अर्थोे में करेंगे। गाय के लिए दान नहीं चाहिए गाय बचाने के लिए गाय का दूध-दही, घी और छाछ ब्रजवासियों का ही खरीदने पर ब्रज में गाय में बचेगी। आज ब्रज में 98 प्रतिशत भैंस और 2 प्रतिशत गाय रह गयी हैं। ब्रज महोत्सव के समापन के उपरान्त यह महोत्सव गाँव-गाँव में करके लोगों को स्वच्छता तथा कुण्ड सरोवर की सफाई एवं उनकी संरक्षण गाँव में हरिनाम-संकीर्तन की प्रभात फैरियां एवं घर-घर गाय पालन आदि के रचनात्मक कार्योें को व्यावहारिक धरातल पर लाया जायेगा एवं गाँव में आपसी प्रेम व भाईचारे का माहौल तैयार किया जायेगा और गाँवों को भ्रष्टाचार से मुक्त कराया जायेगा तथा यह कार्य पहले उपरोक्त गाँवों से शुरू होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि हमने यमुना रक्षक दल के पाँचों उद्देश्य रखे थे, यमुना जल का निर्मल व अविरल बहना, कुण्ड-सरोवरों का संरक्षण, सघन्न वृक्षारोपण, खेती में रासायनिक उर्वरक व कीटनाशक दवाई को रोकना तथा गौ-माता का संरक्षण एवं संबर्धन करना। जिसमें में हम लोग रात-दिन लगे हुये हैं। चेतना बोध मिशन के राष्ट्रीय प्रभारी स्वामी रामानन्द ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति प्रकृति से संतुलन व समन्वय रखने की थी, परन्तु हमने संस्कृति को छोड़कर प्रकृति में असन्तुलन पैदा करके उसको विकृत करके प्रदूषित किया जिससे मानव जीवन संकट में पड़ गया। अतः जब तक मानव अपने सोच को भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं बनायेगा। तब तक एक ओर सरकारें जल, हवा, पृथ्वी और आकाश को प्रदूषण मुक्त करने के लिए धन खर्च करके कार्य करते रहेंगे और मानव उसे प्रदूषित करते रहे तो समस्या का समाधान कभी नहीं होगा। इसलिए जागृत मानव का निमार्ण करने से ही सभी समस्यायों का निदान संभव है। ब्रज महोत्सव के समापन के अवसर पर आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज का आशीर्वचन पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम मंच का संचालन राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया द्वारा किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार सोहनलाल आचार्य, पं. उदयन शर्मा, भागवत प्रवक्ता आचार्य राजीव कृष्ण किंकर, आचार्य राधाकान्त शर्मा, सीताशरण यादव एडवोकेट, स्वामी महेशानन्द, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, समाज सेवक कन्हैयालाल शर्मा, मुकेश शर्मा, मूलचन्द्र सिसौदिया, भरत सिंह सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह सुदामा आदि सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

 

यमुना रक्षक दल


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti