ब्रज महोत्सव समिति ने यमुना महारानी का लगाया छप्पन भोग

मथुरा। ब्रज महोत्सव समिति के तत्वाधान में स्थानीय विश्राम घाट पर यमुना महारानी के छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री कृष्ण सकीर्तन मंडल के सदस्यों द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ ब्रज महोत्सव के सदस्यों द्वारा यमुना महारानी में विशाल दीपदान कर किया गया। तत्पश्चात राधारमन मन्दिर के गोस्वामी पुण्डीर जी महाराज ने यमुना महारानी का पूजन किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने 1008 दीपकों के साथ यमुना की आरती की। कार्यक्रम में उमेश चन्द्र, रास बिहारी लोहे वालें, राधा शरण, अंशुल गर्ग, प्रमिल गर्ग, महेश चन्द्र, शैलेष अग्रवाल, वंशीधर अग्रवाल उपस्थित थे।

 

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login