ब्रज में घर घर पूजें गये सकट देवता

गणेश मन्दिरों में हुए विभिन्न धार्मिक आयोजन

मथुरा। संकट चतुर्थ के पुण्य अवसर पर आज भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जगह जगह गणेश मन्दिरों में पूजा अर्चना की गई। जिसकी वजह से गणेश मन्दिरों में श्रद्धालओं का तांता लगा रहा। वहीं घर घर में महिलाओं ने तिल व  गजक रेवड़ी का भोग लगाकर गणेश जी का पूजा अर्चना की तथा अपने बच्चों की लम्बी आयु की कामना की। कृष्ण की नगरी में गणेश मन्दिर में प्रमुख मन्दिर चैबिया पाड़ा स्थित दसमुखी गणेश मन्दिर पर भव्य फूल बंगला सजाया गया जहाॅ सांय 4 बजे से भक्तों के दर्शनार्थ मन्दिर खुलतें ही भक्तों की भीड़ उमड़नें लगी जो देर रात्रि तक अनवरत जारी रही। इसके अलावा शहर के जयसिंह पुरा स्थित गणेश टीले स्थित गणेश मन्दिर में भी भव्य सजावट की गई तथा मन्दिर में मेले जैसे माहौल बना हुआ था। जहाॅ बच्चे बूढ़ें नौजवान एवं महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही एवं असकुण्डा स्थित गणेश मन्दिर पर अखंड रामायाण पाठ के साथ साथ कीर्तन कर भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया वृन्दावन के लोई बाजार स्थित मोटा गणेश मन्दिर में भक्तों ने विशाल तिल के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया। यहा भी दिनभर भक्तों का ताता लगा रहा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti